बीना: सर्वोदय चौराहे पर क्रॉस पाइप डालने का काम शुरू, खुरई मार्ग पूरी तरह से बंद
Bina, Sagar | Dec 11, 2025 सर्वोदय चौराहे पर क्रॉस पाइप जाम होने की वजह से पानी भर रहा था और स्थानीय लोग गंदगी से परेशान हो रहे थे। जिसकी वजह से नगर पालिका के द्वारा बुधवार रात क्रॉस पाइप शिफ्ट करने को लेकर काम शुरू किया गया और खुरई मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। मौके पर मौजूद नगर पालिका अधिकारी आरके कौरव एवं वार्ड पार्षद अजय ठाकुर की मौजूदगी में काम की शुरुआत की गई।