लोहरदगा: लोहरदगा के ललित नारायण स्टेडियम में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
लोहरदगा शहर के ललित नारायण स्टेडियम में रविवार सुबह लगभग 9 बजे कराटे खिलाड़ियों के उत्साह और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। एस.एस. स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन एवं शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में विभिन्न आयु वर्ग के कराटेकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।