सिराथू: महाकुंभ से दिल्ली जा रहे श्रद्धालु की तबीयत ट्रेन में बिगड़ी, सिराथू रेलवे स्टेशन पर उतरकर अस्पताल में भर्ती किया गया
महाकुंभ से वापस दिल्ली जा रहे श्रद्धालु की तबीयत गुरुवार ट्रेन में खराब हो गई।परिवार के लोगों ने पुलिस की मदद से सिराथू रेलवे स्टेशन पर उतारकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।बिहार के रहने वाले गोपाल चौहान अपनी पत्नी भाई भयाउ के साथ दिल्ली में रहते हैं।प्रयागराज मेला स्पेशल ट्रेन से वापस दिल्ली जा रहे थे। ब्लड प्रेशर बढ़ने से उन्हें दिक्कत हुई थी।