सिराथू: कौशाम्बी में सुचारू रूप से ट्रैफिक शुरू, सकाढ़ा से कुंभ क्षेत्र जाने वाले बड़े वाहनों पर लगाई गई रोक
मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद कौशाम्बी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।गुरुवार को सुचारू रूप से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था शुरू हो गई है।सकाढ़ा में बनाये गए डायवर्जन से लगातार वाहन निकाले है वाहन।हालांकि कुंभ मेला क्षेत्र में अभी बड़े वाहन जाने से रोका जा रहा है।कौशाम्बी में स्थिति सामान्य हो गई है।