सिराथू: महाकुंभ में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोखराज में बने इमरजेंसी सेंटर का डीएम ने किया मुआयना
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए कौशांबी में भी कई प्रकार के बंदोबस्त किए गए हैं।सिराथू क्षेत्र के कोखराज में इमरजेंसी सेंटर बनाया गया है।बाहरी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की इमरजेंसी पड़ने पर यहां ठहरने की व्यवस्था की गई है।डीएम ने बुधवार शाम केंद्र का मुआयना किया है।