शामली: शामली की हाजी कॉलोनी के पास खाली प्लॉट में चल रहे सट्टा कारोबार पर पुलिस ने मारा छापा, आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 19, 2026 मंगलवार की शाम 6 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना पर शहर के हाजी कॉलोनी के पास एक खाली प्लाट में छापेमारी की। मौके पर सट्टे की खाईबाडी के आरोप में हाजी कॉलोनी निवासी खुर्शीद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।