बलिया: गड़वार के डवाकरा हाल में प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक हुई
Ballia, Ballia | Apr 28, 2026 विकास खंड गड़वार के डवाकरा हाल में मंगलवार की दोपहर 1 बजे प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में प्रधानों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मुख्यालय जाकर जिला मजिस्ट्रेट को प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने की मांग संबंधी पत्रक सौंपने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।