पिंड्रा: वाराणसी के सिंधोरा में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र स्थित जाठी गांव की हरिजन बस्ती में शुक्रवार को राम अवध राम की झोपड़ी में अज्ञात कर्म से आग लग गई। स्थानीय लोगों और अन्य ग्रामीण लोगों की मदद से करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग में झोपड़ी सहित गृहस्थ जीवन का सारा सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।