साहिबगंज: संथाल परगना के पुलिस महानिरीक्षक मयूर पटेल कन्हैयालाल साहिबगंज पहुंचे, विधि व्यवस्था की जानकारी ली
मंगलवार के संथाल परगना के पुलिस महानिरीक्षक मयूर पटेल कन्हैयालाल दुर्गा पूजा के अवसर पर साहिबगंज पहुंचे। साहिबगंज पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक को जिला के विधि व्यवस्था से अवगत कराया।