भंडरिया: बिना जांच होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने की अनुशंसा पर विवाद, जवान ने किया आत्महत्या का प्रयास
भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवान फरजुन मिंज की प्रतिनियुक्ति बिना विभागीय जांच के निरस्त करने की अनुशंसा के बाद विवाद गहरा गया है। सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने जिला समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी को पत्र भेजकर फरजुन मिंज की प्रतिनियुक्ति तत्काल समाप्त करने तथा भविष्य में स्वास्थ्य विभाग में उनकी प्रतिनियुक्ति नहीं किए जाने