ललितपुर: शहर की ललित टॉकीज के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में दतिया निवासी बुजुर्ग का शव मिला, फैली सनसनी
शहर की ललित टॉकीज के नीचे स्थित एक किराने की दुकान के सामने रविवार रात्रि किस समय दतिया निवासी एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को अपनी कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही सुरक्षित की जा रही है। उक्त घटना के बाद से शहर में सनसनी की स्थिति बनी हुई है।