गिरिडीह: विश्व मलेरिया दिवस पर सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विश्व मलेरिया दिवस को लेकर शुक्रवार को साढ़े 8 बजे सदर अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गई।सिविल सर्जन डॉ बच्चा सिंह, डॉ आरपी दाश, डॉ राजीव कुमार आदि ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में सहित, एएनएम सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। यह रैली टावर चौक, लमकतपुर समेत शहरी क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण करते हुए वापस सदर अस्पताल पहुंची।