बंदगांव प्रखंड के हुड़ंगदा मध्य विद्यालय में सोमवार को तिथि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन कराया गया तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए एल्बेंडाजोल कृमिनाशक टैबलेट वितरित की गई। कार्यक्रम में बीपीओ काली प्रसाद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।