ललितपुर: शहर के स्टेट बैंक के पास पॉश एरिया सिविल लाइन में अज्ञात कारणों के चलते सफारी कार में लगी, टला बड़ा हादसा
ललितपुर शहर के स्टेट बैंक के पास पॉश एरिया सिविल लाइन में रखी हुई सफारी कार में अचानक आग लग गई। जिसके चलते कार से आग की लपटे उठने लगी।कार में आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई।जहां मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।