ललितपुर: गोविंद सागर बांध के आठ गेट खोलकर छोड़ा जा रहा बड़ी मात्रा में पानी, निचले हिस्सो में पुलिस बल एवं रेस्क्यू टीम में तैनात
जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बांध की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गोविंद सागर बांध के आठ गेट खोलकर बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। तो वही बांध की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए निचले हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पुलिस बल एवं रेस्क्यू टीमों की तैनाती की गई है।