ललितपुर: जनपद में 3 दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते सिरसी गांव में ग्रामीण का गिरा कच्चा मकान, एक बकरी की दबकर हुई मौत
थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत सिरसी गांव में जनपद में हो रही बारिश के चलते ग्रामीण का कच्चा मकान गिर गया है, और मकान के मलबे में दबकर ग्रामीण की एक बकरी की मौत हो गई है, वहीं ग्रामीण ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।