ललितपुर: जखौरा स्थित खैड़र नदी उफान पर होने के चलते आवागमन हुआ ठप जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, लोग परेशान
जखौरा स्थित खैड़र नदी उफान पर होने के चलते नदी कपल पानी में डूब गया। जिसके चलते आवागमन पूर्ण रूप से ठप पड़ गया। तो वहीं जिला मुख्यालय से संपर्क टूटने के कारण आम लोग परेशान नजर आए। पुल पर पानी गहरा होने के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई दिखाई दी।