सहारनपुर: सहारनपुर में सपा विधायक राम अवतार सैनी ने कहा- भाजपा ने समाज को दिया धोखा, 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन
बिजनौर जनपद की नूरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक राम अवतार सिंह सैनी रविवार को दोपहर 1:00 बजे सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उनका दौरा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के लोगों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से था।