कानपुर: Paytm पेमेंट सिस्टम में हेरा फेरी करके लाखों रुपए की ठगी करने वाले के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त अपराध ने दी जानकारी
बीते 27 जनवरी को बर्रा के निवासी द्वारा शिकायत की गयी थी। कि Paytm के माध्यम से उनके साथ ठगी हो गयी है ।जिसके बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है । अपर पुलिस उपायुक्त अपराध ने बताया कि क्राइम ब्रांच में paytm पेमेंट सिस्टम में हेरा फेरी करके लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो साइबर ठगो को गिरफ्तार किया गया है।