घाघरा: शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | May 19, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक ईश्वर उरांव का शव आज ग्रामीणों के अथक प्रयास से बाहर निकाला गया। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि ईश्वर उरांव सोमवार को दिन के एक बजे तालाब के पास नशे के हालत में नहाने के लिए गया था।नहाने के क्रम में वह तालाब में छलांग लगाया।जिसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाया। मृतक के पिता पास में ही चरवाही कर रहे थे।