चायल: मखऊपुर पुलिया पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर, पुलिस नहीं दिखी
कौशाम्बी में मंगलवार देर शाम मखऊपुर पुलिया पर भीषण जाम लग गया। करीब 300 मीटर लंबे जाम में वाहन घंटों फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खबर लिखे जाने तक मौके पर जाम खुलवाने के लिए पुलिस नहीं पहुंची थी।