थानेसर: राजस्व विभाग की रिपोर्ट: जलभराव से कुरुक्षेत्र के 70 गांवों में लगभग 13240 एकड़ फसल प्रभावित
कुरुक्षेत्र उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जल भराव से कुरुक्षेत्र के करीब 70 गांव में लगभग 13240 एकड़ धान व अन्य फसलों के प्रभावित होने का अनुमान है। इस रिपोर्ट के अलावा अगर किसी किसान की फसल खराब हुई है तो वह राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलकर खराबे की रिपोर्ट दे सकता है। इस सारी रिपोर्ट को सरकार के पास भेजा गया है।