राजनगर: खजुराहो: रनेह फॉल चौकी में प्रधान आरक्षक के बिगड़े बोल का वीडियो वायरल, अभद्र भाषा पर उठे सवाल
पर्यटन नगरी Khajuraho के अंतर्गत आने वाली रनेह फॉल क्षेत्र की अकोना चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आए इस वीडियो में चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक स्थानीय लोगों से तीखे और अभद्र लहजे में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चा