सकरा: गन्नीपुर बेझा गांव में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं हो पाई
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा गांव में एक अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। खेत देखने गए एक किसान की नजर अज्ञात युवती के शव पर पड़ा। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों कि सूचना दी।