तिर्वा: अन्नपूर्णा मेले में टप्पेबाज सक्रिय, कई श्रद्धालुओं के मोबाइल व जेवरात चोरी, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
Tirwa, Kannauj | Jul 29, 2026 कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे स्थित सिद्धपीठ अन्नपूर्णा मंदिर में आषाढ़ी पर्व पर आयोजित भव्य मेले के दौरान टप्पेबाजों ने कई श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर मोबाइल, पर्स और जेवरात चोरी कर लिए। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद हुई लगातार चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।