हरसूद: सांदीपनि विद्यालय, हरसूद में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव
स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत बुधवार दोपहर 12 बजे के लगभग सांदीपनि विद्यालय हरसूद में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांदीपनि विद्यालय हरसूद में बुधवार को विद्यार्थियों का तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों को चॉकलेट का वितरण भी किया गया।