गोला: बड़हलगंज के पोहिला गांव में जमीन पर बाड़ लगाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Gola, Gorakhpur | May 19, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पोहिला गांव में जमीन पर जानवरों की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि रविवार सुबह करीब सात बजे विपक्षी पक्ष के लोगों ने रॉड, चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वादी और उसके परिजन घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।