मुरैना नगर: चंबल की बेटी श्रुति गर्ग ने 12वीं में 488 अंकों से रचा इतिहास, मुरैना का नाम रोशन कर बनीं प्रदेश की छठी टॉपर
चंबल क्षेत्र के मुरैना की छात्रा श्रुति गर्ग ने वाणिज्य संकाय में 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी की लहर है।राजीव गर्ग की बेटी श्रुति ने नियमित पढ़ाई,अनुशासन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर यह सफलता पाई।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया और आगे बीबीए करने की इच्छा जताई।