बहराइच: अचल प्रशिक्षण केंद्र में लैब टेक्निशियनों को दिया गया प्रशिक्षण, 9 गांवों में फाइलेरिया को लेकर होगा रात का रक्त सर्वे
जिले के आंचल प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार के अध्यक्षता में लैब टेक्निशियनों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बता दें की फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद में 9 से 17 जून तक नाइट ब्लड सर्वे संचालित किया जाएगा। जनपद बहराइच के तीन ब्लाकों के नौ गांव में यह सर्वे रात 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा।