सोहागपुर: ओदरी गांव में हुई चोरी की निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आईजी को सौंपा पत्र
शहडोल बुधवार को लगभग 2:30 ओदरी गांव के ग्रामीण एकत्रित होकर आई जी कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन आई जी को सौपा है, ज्ञापन मे उन्होंने कहा है कि बीते दिनों उनके गांव मे एक चोरी की घटना हुई है,जिसकी निष्पक्ष जांच करा कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात ज्ञापन के माध्यम से कही है,इस दौरान काफी संख्या में ओदरी गांव के ग्रामीण आई जी कार्यालय मे मौजूद रहे।