चंदवारा के जवाहर घाट के समीप सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोग घायल, ट्रैक्टर चालक फरार
चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर जवाहर घाट के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक इंजन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि थ्रेसर घटनास्थल पर ही छूट गया।
जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या जेएच 12 जे-3708 पर सवार दोनों व्यक्ति झुमरी तिलैया से बरही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जवाहर घाट के समीप उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।