Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तीन बार विधायक रहे गौतम सागर राना द्वारा #माइकावर्कर्सयूनियन के सभा में नारा

222 views | Koderma, Kodarma | Oct 14, 2023

MORE NEWS

कोडरमा नगर पंचायत कोडरमा का रैन बसेरा अब बेसहारा लोगों से ज्यादा कमाने-खाने वालों का ठिकाना बनता दिख रहा है। जयनगर रोड स्थित आश्रय गृह में मोटरसाइकिल रखने वाले, मोबाइल इस्तेमाल करने वाले और रोज सैकड़ों रुपये कमाने वाले लोग डेरा जमाए मिले। वहीं असली बेघर अब भी फुटपाथों पर रात काट रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर रैन बसेरा गरीबों के लिए है या “कम किराए वाले होटल” में बदल चुका है?
#viralpost2025 #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews

कोडरमा नगर पंचायत कोडरमा का रैन बसेरा अब बेसहारा लोगों से ज्यादा कमाने-खाने वालों का ठिकाना बनता दिख रहा है। जयनगर रोड स्थित आश्रय गृह में मोटरसाइकिल रखने वाले, मोबाइल इस्तेमाल करने वाले और रोज सैकड़ों रुपये कमाने वाले लोग डेरा जमाए मिले। वहीं असली बेघर अब भी फुटपाथों पर रात काट रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर रैन बसेरा गरीबों के लिए है या “कम किराए वाले होटल” में बदल चुका है? #viralpost2025 #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews

Koderma, Kodarma | Jun 13, 2026

चंदवारा रैक पॉइंट मार्ग बदहाल,रैक पॉइंट से निकलने वाले वाहनों को हो रही परेशानी
चंदवारा रैक पॉइंट से हाईवे तक जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का शुक्रवार को 2 बजे आरोप है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत को लेकर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि पहल कर रहे हैं। लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

चंदवारा रैक पॉइंट मार्ग बदहाल,रैक पॉइंट से निकलने वाले वाहनों को हो रही परेशानी चंदवारा रैक पॉइंट से हाईवे तक जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का शुक्रवार को 2 बजे आरोप है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत को लेकर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि पहल कर रहे हैं। लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Koderma, Kodarma | Jun 12, 2026

डोमचांच में आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित

डोमचांच प्रखंड परिसर में शुक्रवार को 12 बजे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ भोला पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव एवं प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने किसानों को उन्नत बागवानी तकनीक अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।मेले में विभिन्न पंचायतों के आम उत्पादक किसानों, स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया। किसानों द्वारा विभिन्न किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया गया तथा बागवानी से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आम बागानों को बढ़ावा देना और किसानों को बाजार से जोड़कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाना था।

डोमचांच में आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित डोमचांच प्रखंड परिसर में शुक्रवार को 12 बजे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ भोला पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव एवं प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने किसानों को उन्नत बागवानी तकनीक अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।मेले में विभिन्न पंचायतों के आम उत्पादक किसानों, स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया। किसानों द्वारा विभिन्न किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया गया तथा बागवानी से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आम बागानों को बढ़ावा देना और किसानों को बाजार से जोड़कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाना था।

Koderma, Kodarma | Jun 12, 2026

डोमचांच स्थित चन्द्रावती स्मारक उच्च विद्यालय विश्व बाल श्रम प्रतिषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

डोमचांच स्थित चन्द्रावती स्मारक उच्च विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस) में शुक्रवार को विश्व बाल श्रम प्रतिषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव गौतम कुमार ने बाल श्रम को सामाजिक एवं कानूनी अपराध बताते हुए बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना कानूनन अपराध है। शिविर में अधिवक्ता नवल किशोर ने बाल विवाह, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय, शिक्षकगण, पीएलवी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

डोमचांच स्थित चन्द्रावती स्मारक उच्च विद्यालय विश्व बाल श्रम प्रतिषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित डोमचांच स्थित चन्द्रावती स्मारक उच्च विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस) में शुक्रवार को विश्व बाल श्रम प्रतिषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव गौतम कुमार ने बाल श्रम को सामाजिक एवं कानूनी अपराध बताते हुए बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना कानूनन अपराध है। शिविर में अधिवक्ता नवल किशोर ने बाल विवाह, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय, शिक्षकगण, पीएलवी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Koderma, Kodarma | Jun 12, 2026

डोमचांच में जलापूर्ति योजनाओं पर उठे सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी पानी का इंतजार

डोमचांच। सरकार की हर घर नल-जल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद डोमचांच के कई इलाकों में लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को 12 बजे बताया कि पहले ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत घरों में कनेक्शन दिए गए थे, लेकिन योजना प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो सकी और अधिकांश उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पाया।वहीं अब करीब 86 करोड़ रुपये की लागत से शहरी जलापूर्ति योजना पर काम चल रहा है, जिसके तहत नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग 7 हजार घरों में जल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य जारी है और इसे वर्ष 2027 तक पूरा करने की बात कही जा रही है।हालांकि योजना के लिए बराकर नदी से पानी लाने हेतु प्रस्तावित इंटेक वेल निर्माण का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ऐसे में लोगों के बीच आशंका है कि कहीं नई योजना भी पुरानी जलापूर्ति योजना की तरह अधूरी या निष्प्रभावी न साबित हो जाए। नगरवासियों का कहना है कि वर्षों से घर-घर पानी पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

डोमचांच में जलापूर्ति योजनाओं पर उठे सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी पानी का इंतजार डोमचांच। सरकार की हर घर नल-जल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद डोमचांच के कई इलाकों में लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को 12 बजे बताया कि पहले ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत घरों में कनेक्शन दिए गए थे, लेकिन योजना प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो सकी और अधिकांश उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पाया।वहीं अब करीब 86 करोड़ रुपये की लागत से शहरी जलापूर्ति योजना पर काम चल रहा है, जिसके तहत नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग 7 हजार घरों में जल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य जारी है और इसे वर्ष 2027 तक पूरा करने की बात कही जा रही है।हालांकि योजना के लिए बराकर नदी से पानी लाने हेतु प्रस्तावित इंटेक वेल निर्माण का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ऐसे में लोगों के बीच आशंका है कि कहीं नई योजना भी पुरानी जलापूर्ति योजना की तरह अधूरी या निष्प्रभावी न साबित हो जाए। नगरवासियों का कहना है कि वर्षों से घर-घर पानी पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

Koderma, Kodarma | Jun 12, 2026