बड़ौद: शहर में मौसम की पहली तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले गर्मी से मिली राहत
बडौद नगर सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम 6 बजे करीब एक घंटे तक मौसम की पहली तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान और क्षेत्रवासी इस झमाझम वर्षा से बेहद खुश नजर आए। बारिश ने जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर खेतों में बुआई के बाद फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है। क्षेत्र के अधिकांश किसानो