कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत मोटरसाइकिल आपस मे टकराने पर दबंगों ने परिवार के साथ की मारपीट
Koil, Aligarh | Mar 2, 2024 मोटरसाइकिल आपस में टकराने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दबंगों ने युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट कर डाली, जिसकी वजह से परिवार सहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संदर्भ में युवक ने शनिवार करीब 2:00 बजे संबंधित थाने में जाकर दबंगो की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही की बात कही है।