गुना नगर: गुना बायपास और ओवरब्रिज लूटकांड का खुलासा, मंगलसूत्र और कट्टा के साथ टिड्डा पारदी गिरफ्तार
गुना बायपास पर दंपत्ति से मंगलसूत्र लूट के मामले का केंट थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धीरेन्द्र उर्फ टिड्डा पारदी महिला चिकित्सक से हुई मंगलसूत्र लूट की घटना में भी शामिल रहा है।