बहराइच: नकदिलपुर गांव की महिला बैठी धरने पर, विपक्षी पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप व कार्रवाई की मांग की
बौडी थाना क्षेत्र अंतर्गत नकदिलपुर कि पीड़ित महिला धरने पर बैठी हुई है। महिला का आरोप है की निर्माण कार्य पर रोक के बावजूद भी विपक्षी जबरन कब्जा कर रहे हैं। और निर्माण कार्य जारी है। शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही हैं। जिससे परेशान होकर पीड़ित महिला धरने पर बैठ गई है। महिला ने मांग किया कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।