हुज़ूर: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम बदलने के प्रस्ताव पर विवाद, विधायक आरिफ मसूद ने जताया विरोध
Huzur, Bhopal | Jun 4, 2026 भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय” करने का प्रस्ताव कार्य परिषद की बैठक में पारित कर दिया गया है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय के इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस शुरू हो गई है|