बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में प्रशासनिक सर्जरी: नए एडीएम की नियुक्ति, घाटोल-बागीदोरा को मिले नए एसडीएम
राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसका असर बांसवाड़ा जिले में भी देखने को मिला है। प्रतापगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे पर्वत सिंह चुंडावत को बांसवाड़ा का नया अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) नियुक्त किया गया है।