नीमडीह: बामनी गांव के तालाब किनारे महिला की खून से सनी शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव के टोला मांझीडीह में शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव गांव स्थित तालाब के समीप पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के चेहरे और मुंह के पास गंभीर चोट के निशान