गोमिया: चतरोचट्टी पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर जेल भेजा
Gumia, Bokaro | Apr 22, 2026 गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को चतरोचट्टी थाना पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है।बुधवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और मेडिकल उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया है।