जमुई: कटौना सिसोदिया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की पटना ले जाते समय हुई मौत
Jamui, Jamui | Dec 29, 2024 जमुई- गिद्धौर मुख्य मार्ग के सिसोदिया पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर शाम 8 बजे के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार युवक की पटना ले जाने के दौरान देर रात रास्ते में मौत हो गई। जिसके शव को रविवार की सुबह जमुई पहुंचते ही 11 बजे पीएम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान रतनपुर के लूटन मांझी का 21 वर्षीय पुत्र रामु कुमार के रूप में हुई