जमुई: पंजिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई और भावों सहित तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल
Jamui, Jamui | Dec 29, 2024 पंजिया गांव में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई व भावों सहित तीन को रविवार कि सुबह 9 बजे के करीब तेजधार हथियार से मारकर घायल कर दिया। सभी घायल को दोपहर 1 बजे के करीब इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान पंजीया गांव निवासी काशी यादव उसकी पत्नी कुंती देवी पड़ोसी गोपी यादव के रूप में की गई है।