चांदवा: चंदवा के रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
चंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राजेंद्र गंझू, नरेश गंझू और साखो कुमारी शामिल हैं।जबकि राजेंद्र गंझू की मौत रास्ते में ही हो गई।