धनघटा: महुली पुलिस ने नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महुली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में महुली थाना पुलिस ने यह