#बिश्वनाथ चाराली में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी Placement Agency का संचालक गिरफ्तार
बिश्वनाथ के बामगांव में "Assam Carrier Point" नाम की एक एजेंसी युवाओं को नौकरी देने का लालच देकर कई बेरोजगारों से पैसे वसूल रही थी।
गोहपुर के दिव्य रंजन बरुआ और उनकी पत्नी इस एजेंसी को चला रहे थे। आज कुछ पीड़ित युवतियों ने बिस्वनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि इस एजेंसी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर कार्यालय को सील कर दिया और दिव्य रंजन बरुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
#highlight #CM #flowers #Biswanath