देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में बूथ लेवल एजेंट को लेकर की बैठक
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ सभी पोलिंग बूथ पर "बूथ लेवल एजेंट" (बीएलए) नियुक्त करने के सम्बंध में बैठक की। बैठक में सभी दलों को पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।