देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़ला स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली, दिए निर्देश
बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों के संबंध में समीक्षा बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बैठक में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की समीक्षा की गई है जिसमें कई सड़कों का शिलान्यास होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।