देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में माणा हिमस्खलन के राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की, दिए निर्देश
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की दोबारा समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर घायलों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया जाए।