सहावर: अमापुर में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत
पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना कर सुहागिनों ने शनिवार को वट सावित्री पूजा विधि-विधान से की। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर व्रत रख सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की। पूजा के दौरान वट वृक्ष के चारों ओर मेले जैसा माहौल रहा,पूरा मामला आज शनिवार समय करीब 9 बजे का है।