जहानाबाद: जहानाबाद से राहुल कुमार, घोसी से ऋतुराज और मखदुमपुर से सूबेदार दास ने मारी बाजी, समर्थकों में उत्साह
जहानाबाद के सभी तीन विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का मतगणना के बाद रिज़ल्ट सामने आया है। जहां जहानाबाद सदर से जहानांद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के पुत्र राजद प्रत्याशी राहुल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू प्रत्याशी चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को पछाड़ते हुए 793 मतों से जीत हासिल की राहुल कुमार को कुल 86402 मत प्राप्त हुए।